फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police special cell busted international drugs racket recover 10 kg heroine worth rupees 40 crore brought from Myanmar via Manipur in India

दिल्ली: म्यांमार से मणिपुर के रास्ते भारत लाई जा रही ड्रग्स, कार के इस भाग में छिपा रखी थी 40 करोड़ की हेरोइन

Tue, 29 Mar 2022 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Mar 2022 01:41 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिर और दिनेश सिंह के रूप में हुई है। स्पेशल सेल ने एनडीपीएस एक्ट के उचित प्रावधानों के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Delhi police special cell busted international drugs racket recover 10 kg heroine worth rupees 40 crore brought from Myanmar via Manipur in India
40 करोड़ की ड्रग्स बरामद - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 करोड़ से अधिक कीमत की 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह के दो प्रमुख सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन

म्यांमार से मणिपुर के रास्ते लाई जा रही थी भारत 

पुलिस ने जानकारी दी है कि यह गिरोह म्यांमार से उच्च गुणवत्ता की ड्रग्स मणिपुर के रास्ते भारत लाता था। फिर वहां से देश के अन्य राज्यों में इस ड्रग्स को बड़े ही अनोखे अंदाज में छिपाकर पहुंचाया जाता था।

विज्ञापन

कार में खास तरीके से बनाई जाती थी जगह

आरोपी तस्कर ड्रग्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं। यह लोग कार की पिछली सीट के नीचे एक खास जगह बनाकर वहां डिब्बों में भरकर मादक पदार्थ रखते थे और फिर एक जगह से दूसरी जगह ले जाते थे। स्पेशल सेल ने जो हेरोइन बरामद की है वह इसी जगह से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिर और दिनेश सिंह के रूप में हुई है। स्पेशल सेल ने एनडीपीएस एक्ट के उचित प्रावधानों के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed