फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police special cell arrested one lakh rewardy gangster from UP

स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी गैंगस्टर को यूपी से दबोचा, हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज

Tue, 05 May 2020 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
delhi police special cell arrested one lakh rewardy gangster from UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख रुपये के इनाम बदमाश नई बस्ती, औरंगाबाद, बुलंदशहर यूपी निवासी गुलजार खान(32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2017 से फरार था और कई मामलों में भगोड़ा घोषित हो रखा था। दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लूटपाट व गैंगस्टर एक्ट के नौ से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि सेल की टीम ने आरोपी को गांव बिसवान, सीतापुर, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक व हेल्पर की हत्या कर ट्रक को लूट लेता था। ऐसा ही मामला सेक्टर-20 नोएडा यूपी में उस पर दर्ज है। ये तभी से फरार था और कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। ये मुंबई में जंगल में गौवंश की हत्या के बाद उनका मीट गैर कानूनी तरीके से कारोबारियों को बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed