{"_id":"62d5c7e4a8a702091f1efe83","slug":"delhi-police-special-cell-arrested-manjit-singh-in-connection-with-recovery-of-45-pistols-from-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरगन लाने वाला गिरफ्तार: एयरपोर्ट से 45 पिस्टल बरामद होने का मामला, दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरगन लाने वाला गिरफ्तार: एयरपोर्ट से 45 पिस्टल बरामद होने का मामला, दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी
Tue, 19 Jul 2022 08:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Jul 2022 08:00 AM IST
सार
आईजीआई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने दंपती जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के दो ट्रॉली बैग से 14 जुलाई को 45 एयरगन बरामद की थीं। दोनों से पूछताछ में पता लगा कि दोनों ट्रॉली बैग भाई मंजीत सिंह ने दिए थे। पुलिस ने मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईजीआई एयरपोर्ट पर दंपती से 14 जुलाई को 45 पिस्टल बरामद होने के मामले में मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टर्की से निर्मित एक अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि पिस्टल वही लेकर आया था और उसने ट्रॉली बैग अपने भाई जगजीत सिंह व भाभी जसविंदर को पकड़ा दिए थे। स्पेशल सेल की टीम आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने दंपती जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के दो ट्रॉली बैग से 14 जुलाई को 45 एयरगन बरामद की थीं। दोनों से पूछताछ में पता लगा कि दोनों ट्रॉली बैग भाई मंजीत सिंह ने दिए थे।
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि मंजीत द्वारका के पास किसी साथी से मिलने के लिए आने वाला है। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने द्वारका से रविवार को मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मंजी सिंह भोंडसी, गुरुग्राम स्थित डिफेंस कॉलोनी के पास महल नाम के फार्म हाउस में रहता है। बताया जा रहा है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर पिस्टल मिलने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन