फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police sent notice to rahul gandhi for statement related to harassment of women

Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस का राहुल को नोटिस, महिला उत्पीड़न से जुड़े बयान को लेकर पीड़ितों की जानकारी मांगी

Thu, 16 Mar 2023 07:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

पुलिस ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए उन्हें कुछ प्रश्नों की सूची भेजी है। पुलिस ने राहुल गांधी के उस बयान का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुना है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस ने राहुल से पीड़ितों के बारे में जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन
Delhi police sent notice to rahul gandhi for statement related to harassment of women
राहुल गांधी - फोटो : Twitter

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। पुलिस ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए उन्हें कुछ प्रश्नों की सूची भेजी है। पुलिस ने राहुल गांधी के उस बयान का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुना है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस ने राहुल से पीड़ितों के बारे में जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में महिलाओं को लेकर यह बयान दिया था। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि उन्हें महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए राहुल को प्रश्नों की एक सूची भेजी है। नोटिस में पुलिस ने पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए कहा है। ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिए गए एक बयान में कहा था कि एक विशेष मामले में मेरी एक लड़की से बात हुई। उसके साथ बलात्कार हुआ था। मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस को बुलाना चाहिए। इसपर उसने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ नहीं तो लज्जित होना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में नोटिस देने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार को राहुल गांधी के घर गई थी। इस नोटिस को खुद राहुल गांधी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में खत्म हुई। जहां राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया। यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed