फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police sent complain to SIT over Chinmayananda matter

चिन्मयानंद मामला: पीड़ित छात्रा की शिकायत को दिल्ली पुलिस ने एसआईटी को भेजा

Sun, 08 Sep 2019 10:26 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 08 Sep 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police sent complain to SIT over Chinmayananda matter
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पीड़िता की ओर से चिन्मयानंद के खिलाफ शुक्रवार रात लोदी कॉलोनी थाने में दी गई शिकायत को पुलिस ने एसआईटी, बरेली को भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में न तो कोई एफआईआर दर्ज की है और न ही जीरो एफआईआर। 

विज्ञापन


दक्षिण जिले के नए डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म होने की शिकायत दी है। इस बाबत कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को हवाला देकर शिकायत के बारे में बताने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को एसआईटी ने एसएस कॉलेज पहुंचकर मामले की पड़ताल की थी। इस दौरान एसएस लॉ कॉलेज की छात्राओं और स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम के कर्मचारियों से बातचीत की गई थी। इसके बाद देर रात दिल्ली से छात्रा और उसके माता-पिता भाई-बहन कड़ी सुरक्षा के बीच शाहजहांपुर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद ने मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि एक षडयंत्र के तहत उन पर आरोप लगाए गए हैं। एसआईटी की जांच में षडयंत्रकारी सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा था कि जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी उसी नंबर से वीडियो जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि वो एसआईटी को सारे सबूत देंगे कि कौन-कौन षडयंत्र में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed