फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police seeks time on Chaitanyananda Saraswati's bail plea

Delhi NCR News: चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने मांगा समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट में सोमवार को छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस ने याचिका पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पीड़ित छात्राएं सेमेस्टर अवकाश के कारण फिलहाल शहर से बाहर हैं, इसलिए उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश की अदालत में हुई। पुलिस ने अदालत में मौखिक रूप से कहा कि जांच जारी है और अधिकांश पीड़ित छात्राएं चार नवंबर तक शहर से बाहर हैं, इसलिए रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अधिक समय चाहिए। कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जांच जारी होना स्थगन का आधार नहीं हो सकता। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह अगली तारीख पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें। इसके बाद अदालत ने मामले को सात नवंबर के लिए सूचीबद्ध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed