{"_id":"6992ac0c149a7f7e3c08b634","slug":"delhi-police-s-79th-foundation-day-today-amit-shah-attended-the-function-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात, सुरक्षा होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात, सुरक्षा होगी बेहतर
Mon, 16 Feb 2026 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:03 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस 16 फरवरी यानि आज धूमधाम से 79वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली पुलिस के समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को 10 नई परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस आज, 16 फरवरी को अपना 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस विशेष दिन पर, गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस को 10 नई परियोजनाओं की सौगात दी, जिनका उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं का आज यहां पर शिलान्यास हुआ है। दिल्ली को 10 हजार कैमरों से जोड़ने के कार्यक्रम के प्रथम चरण में 2100 कैमरे लाइव जुड़ चुके हैं। दिल्ली में पहले से मौजूद 15 हजार से ज्यादा कैमरों को इसके साथ जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। मुझे विश्वास है कि सेफ सिटी योजना आने वाले दिनों में दिल्ली की सुरक्षा को बहुत आगे तक ले जाएगा।'
विज्ञापन