फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police reveals truth behind viral video of Bangla Sahib Gurudwara

बंगला साहिब गुरुद्वारे का वायरल वीडियो: जूते पहनकर जाने के दावे पर पुलिस ने बताई सच्चाई, अब होगी कार्रवाई

Sat, 10 Oct 2026 10:18 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 10 Oct 2026 10:18 PM IST
सार

दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस के मुताबिक, कर्मचारी साझा गलियारे से गुजर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Delhi Police reveals truth behind viral video of Bangla Sahib Gurudwara
वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बयान - फोटो : @DCPNewDelhi

विस्तार

दिल्ली में शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें कुछ पुलिसकर्मी जूते पहने दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर गुरुद्वारे में पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर प्रवेश करने का दावा किया जा रहा था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी कर वीडियो की वास्तविक स्थिति बताई है।

विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, वीडियो में पुलिसकर्मी उस साझा गलियारे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं, जिसका इस्तेमाल सभी श्रद्धालु गुरुद्वारे में प्रवेश करने से पहले जूते उतारने के स्थान तक पहुंचने के लिए करते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गुरुद्वारे में आने वाले सभी श्रद्धालु इसी प्रक्रिया का पालन करते हैं। दिल्ली पुलिस ने इस प्रक्रिया को दर्शाने वाला एक वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को दुर्भावनापूर्ण मंशा से फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य एक सम्मानित धार्मिक समुदाय की भावनाओं को आहत करना और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ना है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed