फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police protest against lawyers their family reach india gate then marching towards ITO

प्रदर्शन कर रहे दिल्ली पुलिस के परिवारवाले पहुंचे इंडिया गेट, पूछा- कानून के रखवालों का रखवाला कौन

Tue, 05 Nov 2019 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Nov 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
delhi police protest against lawyers their family reach india gate then marching towards ITO
दिल्ली पुलिस के परिवार वाले कर रहे प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन शनिवार(2 नवंबर) को पुलिसवालों और वकीलों के बीच तीस हजारी कोर्ट में हुई हिंसक झड़प के विरोध में है।
विज्ञापन


सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे पुलिसवालों को मनाने की हर कोशिश विफल हो चुकी है। इस बीच पुलिसवालों के परिजन भी पैदल मार्च करते हुए इंडिया गेट पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग यहां से आईटीओ की तरफ पैदल ही मार्च करेंगे जहां पुलिसकर्मी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह लोग भी पुलिसवालों की रक्षा का सवाल उठा रहे हैं। उनका पूछना है कि आखिर दूसरों की रक्षा करने वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है। इसके साथ ही इन लोगों ने तीस हजारी कोर्ट में घायल हुए एएसआई पवन को बहादुरी पुरस्कार देने की मांग की। साथ ही पुलिसवालों के मानवाधिकार कहां हैं ऐसे भी प्रश्न पूछे गए। इंडिया गेट पहुंचने से पहले इन लोगों ने नरेला रोड पर भी जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi: Family members of Delhi police personnel hold protest at India Gate against the clash that broke out between police & lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November. pic.twitter.com/bJA4Z42bi2

— ANI (@ANI) November 5, 2019


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed