फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police police fires water cannons at congress protesters

बिजली-पानी पर कांग्रेसियों का हुड़दंग

Sun, 15 Jun 2014 08:38 AM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
delhi police police fires water cannons at congress protesters

राजधानी में जारी बिजली कटौती और पेयजल की किल्लत के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नांगलोई व विकास मार्ग पर हंगामा किया।

विज्ञापन


नांगलोई में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं विकास मार्ग भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नांगलोई में इकट्ठा हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले चक्का जाम करने की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इससे नाराज कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन की तरफ जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए थे लवली

delhi police police fires water cannons at congress protesters

प्रदर्शनकारियों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह, पूर्व सांसद सज्जन कुमार और मुकेश शर्मा भी शामिल थे।

कार्यकर्ताओं ने वहां ट्रेन रोकने की कोशिश की इस पर पुलिस ने मौके से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत करीब दो सौ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

थोड़ी देर में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को बाद में छोड़ दिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस एक केंद्रीय मंत्री के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से गंदा पानी फेंक रही है।

आयुक्त से करेंगे शिकायतः लवली

delhi police police fires water cannons at congress protesters

प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस के इस दमनपूर्ण कार्रवाई की शिकायत पुलिस आयुक्त से की जाएगी।

दूसरी तरफ विकास मार्ग पर पूर्व मंत्री अशोक वालिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर वालिया ने आरोप लगाया कि निजी बिजली कंपनियों को केंद्र सरकार ने मनमानी करने की छूट दे रखी है।

इससे राजधानी में हालात बेकाबू हो गए हैं। चक्का जाम करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed