{"_id":"6a19b6154ec8ba8977098a0b","slug":"delhi-police-piping-ceremony-to-honour-retired-policemen-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138599-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में दिल्ली पुलिस का पिपिंग समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में दिल्ली पुलिस का पिपिंग समारोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में शुक्रवार को पिपिंग समारोह आयोजित किया गया। उसमें सेवानिवृत्त हो रहे 221 पुलिसकर्मियों को ऑनरेरी रैंक प्रमोशन स्कीम के तहत मानद पदोन्नति दी गई। समारोह की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त आईपीएस सतीश गोलछा ने की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सेवानिवृत्त कर्मियों कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक अगली मानद रैंक प्रदान की। इस अवसर पर जिन कर्मियों को मानद पदोन्नति प्रदान की गई, उनमें 11 हेड कांस्टेबलों को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, 30 एएसआई को सब-इंस्पेक्टर और 180 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर की मानद रैंक दी गई।
पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल अब दिल्ली पुलिस की एक सम्मानजनक परंपरा का रूप ले चुकी है। उन्होंने विशेष पुलिस आयुक्त (एचआरडी) रॉबिन हिबू और एचआरडी टीम के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया। वहीं, पुलिस आयुक्त ने कहा कि सम्मानित हो रहे कर्मियों ने 35 से 40 वर्षों तक संस्था, शहर और देश की सेवा की है।