{"_id":"5eb0780d8ebc3e907234aab0","slug":"delhi-police-not-checking-vehicles-anywhere-on-first-day-of-lockdown-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों पर भीड़ बढ़ी तो रामभरोसे छोड़े पिकेट, कहीं नहीं हो रही थी वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों पर भीड़ बढ़ी तो रामभरोसे छोड़े पिकेट, कहीं नहीं हो रही थी वाहनों की चेकिंग
Tue, 05 May 2020 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
हौजखास में बना पुलिस पिकेट
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन-3 में कुछ छूट देने के साथ ही सड़कों पर सोमवार को वाहनों की संख्या बढ़ गई। दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि बैरीकेड्स लगाकर जगह-जगह चेकिंग की जाएगी और लोगों को अपना परिचय पत्र दिखाना होगा, परंतु ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया। सड़कों पर बैरीकेड्स तो रखी थी, लेकिन वहां पुलिसकर्मी नहीं थे। कुछ जगह पुलिसकर्मी दिखे, मगर कहीं भी चेकिंग नहीं हो रही थी। लोग आराम से आवागमन कर रहे थे। इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुबह के समय चेकिंग शुरू की थी, मगर शराब की दुकान खुलने से भीड़ ज्यादा हो गई तो पुलिसकर्मी वहां व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ संवाददाता ने सोमवार दोपहर कई जगहों का जायजा लिया। नेहरू प्लेस से आईजीआई एयरपोर्ट जाते हुए सीआर पार्क के पास पंपोज एंक्लेव पर पुलिस पिकेट लगी हुई थी। यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। वाहन आराम से गुजर रहे थे। हौजखास मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस पिकेट लगी हुई थी। यहां एक भी पुलिसकर्मी नहीं था।
विज्ञापन
तीसरी पिकेट आईआईटी के सामने मिली। यहां पर पिकेट पर एएसआई स्तर का पुलिसकर्मी खड़ा हुआ दिखाई दिया, मगर वह किसी को चेक नहीं कर रहे थे। आईजीआई एयरपोर्ट तक पर कोई पिकेट नहीं थी। आईजीआई एयरपोर्ट से वापसी में डीयर पार्क पर पिकेट पिकेट लगा रखी थी। यहां पर पुलिसकर्मी थे, मगर चेकिंग करने की जहमत कोई नहीं उठा रहा था। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी पिकेट पर चेकिंग नहीं हो रही थी। यही हाल महरौली-बदरपुर रोड का था।
विज्ञापन
मूलचंद से आईटीओ तक कई पिकेट मिली, लेकिन चेकिंग कहीं नहीं हो रही थी। कुछ थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह के समय चेकिंग की गई थी। जब पता चला कि शराब की दुकानें पर भीड़ हो गई है तो पुलिसकर्मियों को वहां लगाना पड़ा।