फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Most of the policemen are troubled by back and neck pain

Delhi: पीठ और गर्दन के दर्द से परेशान हैं ज्यादातर पुलिसकर्मी, लंबी ड्यूटी और घंटों खड़े रहने से हो रही समस्या

Wed, 21 Sep 2022 10:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Sep 2022 10:15 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के ज्यादातर कर्मी समय के अभाव में अस्पताल नहीं जा पाते। जांच के दौरान पाया गया कि कई पुलिसकर्मी लंबे समय से दर्द से परेशान थे, लेकिन जांच करवाने की जगह केवल दर्द की दवाई खा रहे थे, जो समस्या को और गंभीर बना रही थीं।

विज्ञापन
Delhi Police Most of the policemen are troubled by back and neck pain
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस के ज्यादातर कर्मी पीठ और गर्दन के दर्द से परेशान हैं। लंबी ड्यूटी और घंटों खड़े रहने के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। इसमें जोड़े का दर्द भी शामिल है।

विज्ञापन


दरअसल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के साथ 10 दिन तक पुलिस कर्मियों की जांच की। 11 दिल्ली पुलिस वेलनेस सेंटरों पर की गई इस जांच में 450 पुलिसकर्मियों में पीठ के निचले हिस्से में दर्द, गर्दन में दर्द सहित अन्य समस्या पाई गई। इन सेंटरों पर आए पुलिसकर्मियों की शिकायत थी कि लंबे समय तक एक जगह पर खड़े रहने और लंबी ड्यूटी के कारण समस्याएं हो रही हैं। कई की स्थिति घुटने बदलवाने जैसी भी हो गई है। 50 से ज्यादा उम्र के कर्मियों में जोड़ों की दिक्कत ज्यादा दिख रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में फिजियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि शिविर में आए कर्मचारियों का मस्कुलोस्केलेटल विकारों के लिए इलाज किया गया। साथ ही उन्हें घरेलू देखभाल के लिए व्यायाम, एर्गोनोमिक सलाह और रणनीतियों की सलाह दी गई। साथ ही टेपिंग, इलेक्ट्रोथेरेपी, मैनुअल थेरेपी सहित अन्य इलाज भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस जांच के दौरान 25 फिजियोथेरेपिस्ट और 50 फिजियोथेरेपी इंटर्न व छात्रों ने पुलिसकर्मियों की जांच की। जांच के दौरान कई तरह की समस्याएं सामने आई हैं, जिन्हें लेकर आगे काम किया जाएगा। कई कर्मियों में ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण भी दिखे, जिसकी शारीरिक मूल्यांकन, स्क्रीनिंग भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय के अभाव में अधिकतर कर्मी नहीं जा पाते अस्पताल
दिल्ली पुलिस के ज्यादातर कर्मी समय के अभाव में अस्पताल नहीं जा पाते। जांच के दौरान पाया गया कि कई पुलिसकर्मी लंबे समय से दर्द से परेशान थे, लेकिन जांच करवाने की जगह केवल दर्द की दवाई खा रहे थे, जो समस्या को और गंभीर बना रही थीं। डॉक्टरों की मानें तो यदि किसी मरीज को दर्द होता है तो उन्हें तुरंत जांच करवानी चाहिए। 


15 घंटे की ड्यूटी करते हैं पुलिसकर्मी
दिल्ली पुलिस में तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मी 15 घंटे तक काम करते हैं। पुलिसकर्मियों की मानें तो उन्हें हर समय तनाव के साथ भागदौड़ वाली स्थिति में रहना पड़ता है। एक पुलिसकर्मी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि 100 नंबर में तैनात पुलिसकर्मी कम से कम 15 घंटे तक काम करते हैं। कर्मियों को कोर्ट में जाना, अपराधी को पकड़ना, वीआईपी ड्यूटी, त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था व अन्य के लिए हमेशा सक्रिय रहना पड़ता है। ऐसे में उन्हें पर्याप्त छुट्टी नहीं मिल पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed