{"_id":"5ce8b479bdec2207863abe1c","slug":"delhi-police-missing-patrolling-bike-caught-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के थाने से युवक ने उड़ाई लेपर्ड बाइक, नोएडा में हूटर व सायरन बजाते हुए पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के थाने से युवक ने उड़ाई लेपर्ड बाइक, नोएडा में हूटर व सायरन बजाते हुए पकड़ा गया
Sat, 25 May 2019 08:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 25 May 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग बाइक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के प्रीत विहार थाने में खड़ी लेपर्ड बाइक को एक युवक वहां से ले भागा और नोएडा आ गया। नोएडा में हूटर व सायरन बजाकर घूमने लगा, गुरुवार देर रात एक्सप्रेसवे पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिल्ली के प्रीत विहार थाने से बाइक लेकर आया है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली एक्सप्रेसवे के कार्यकारी एसएचओ ने बताया कि पुलिस देर रात सेक्टर-126 के पास गश्त कर रही थी तभी दिल्ली पुलिस की लेपर्ड पर एक युवक को घूमते हुए देखा गया। युवक हूटर व सायरन बजा रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने अपना नाम मनदीप कुमार बताया। बातचीत से लगा कि वह मंदबुद्धि है। वह प्रीत विहार थाने गया था। वहां लेपर्ड खड़ी थी और चाबी भी लगी थी। युवक बाइक स्टार्ट कर नोएडा आ गया। नोएडा पुलिस ने बाइक व युवक को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन