{"_id":"5af44a9e4f1c1b9b098b9246","slug":"delhi-police-launches-e-learning-driving-test-drivers-of-pcr-vans-will-have-skill-improvement","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने ई-लर्निंग ड्राइविंग टेस्ट की शुरुआत की, पीसीआर वैन के ड्राइवरों का होगा कौशल सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने ई-लर्निंग ड्राइविंग टेस्ट की शुरुआत की, पीसीआर वैन के ड्राइवरों का होगा कौशल सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 May 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
drive simulator
- फोटो : जी पॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीआर वैन में तैनात ड्राइवरों के कौशल में सुधार के लिए दिल्ली पुलिस ने ई-लर्निंग ड्राइविंग टेस्ट की शुरुआत की है। दिल्ली पुलिस की ओर से पीसीआर यूनिट में एक ड्राइविंग सिम्युलेटर स्थापित किया है। बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन स्पेशल सीपी संजय बेनीवाल ने किया। पीसीआर में तैनात ड्राइवरों को ड्राइविंग सिम्युलेटर पर फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
ड्राइवरों के ज्ञान का आकलन और मजबूती प्रदान करने के लिए कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण में यातायात सिग्नल का ज्ञान, ड्राइविंग संबंधित नियम, वाहनों की तंत्र और यातायात भावना के बारे में सामान्य जागरूकता सहित डिजाइन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान कोई ड्राइवर इसमें सफल नहीं होता है तो उसे आगे के सुधार के लिए ड्राइविंग सिम्युलेटर में प्रशिक्षण का एक और सत्र में शामिल होना होता है। यह प्रशिक्षण तब तक जारी रखा जाता है जब तक प्रशिक्षु कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित सभी प्रश्नों के सही उत्तर नहीं दे देता है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपात स्थिति में पीसीआर का घटनास्थल पर पहुंचना महत्वपूर्ण है। इसके लिए पीसीआर में प्रशिक्षित ड्राइवर का होना आवश्यक है।