{"_id":"6899fb0086bd05411604eec2","slug":"delhi-police-launched-operation-kavach-90-under-the-supervision-of-crime-branch-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-100794-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने अपराध शाखा की देखरेख में चलाया ऑपरेशन कवच-9.0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने अपराध शाखा की देखरेख में चलाया ऑपरेशन कवच-9.0
विज्ञापन
87 एनडीपीएस मामलों में 92 बदमाश पकड़े, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अपराध शाखा की देखरेख में स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को ऑपरेशन कवच-9.0 चलाया। अभियान 15 जिलों में 794 स्थानों पर चलाया गया जिसके तहत 87 एनडीपीएस मामलों में 92 नार्को-अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 307 ग्राम हेरोइन, 33.165 किलोग्राम गांजा, 67 ग्राम हाइब्रिड गांजा, 610 ग्राम चरस, 22.25 ग्राम एमडीएमए, 2.26 ग्राम एलएसडी और 12.17 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 275 मामले दर्ज किए गए। इसके तहत 279 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 50,060 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही आर्म्स एक्ट के 61 मामलों में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 4 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, 9 देसी पिस्तौल/कट्टा, 9 कारतूस और 41 चाकू बरामद किए गए। जुआ अधिनियम के 48 मामलों में 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 1,19,840 रुपये नकद बरामद किए गए।
ऑपरेशन कवच के तहत 10 घोषित बदमाश, 9 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 6 चोरी की स्कूटी और 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। वहीं, 1685 वाहन भी जब्त किए गए। 1858 व्यक्तियों को निवारक हिरासत में लिया गया और 12834 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। 227 बुरे चरित्र वालों की गतिविधियों की जांच की गई। कोटपा के तहत 2968 उल्लंघनकर्ताओं पर मुकदमा चलाया गया, साथ ही एक पान की दुकान से 17 ई-सिगरेट भी जब्त की गईं।
विज्ञापन
-- -- -
ऐसे शुरू हुआ ऑपरेशन कवच
दिल्ली पुलिस ने नशे की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए मई 2023 में पूरी दिल्ली में एक संयुक्त और व्यापक अभियान (ऑपरेशन कवच) शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करना था। इससे पहले कवच के तहत कुल 8 अभियान चलाए जा चुके हैं। वहीं, ऑपरेशन कवच 9.0 के दौरान अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ सहित 15 जिलों के सभी पुलिस स्टेशनों की 360 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दिल्ली के सभी 15 जिलों में 794 स्थानों पर छापे मारे गए।