फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police launched cyber security awareness campaign

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की जनसंपर्क शाखा ने 15 पुलिस जिलों के सहयोग से साइबर सुरक्षा और डिजिटल धोखाधड़ी पर शहर व्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्घाटन पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने किया और इस अवसर पर अभियान शुभंकर साइबर रक्षक का अनावरण भी किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। 15 जिलों के पुलिस उपायुक्तों ने समन्वय कर इसे संचालित किया। जनसंपर्क विभाग के नोडल अधिकारियों ने सहायक पुलिस आयुक्त रंजय अत्रिश्य व अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में कार्यक्रम का समन्वय किया। नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्में, लाइव डेमो और जनसंपर्क वाहन से जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला, संयुक्त पुलिस आयुक्त रजनीश गुप्ता, उप पुलिस आयुक्त विनीत कुमार और अपर पुलिस आयुक्त (पीआरओ) संजय त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed