फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police is teaching children lessons on safety, reaching them everywhere from schools to slums.

Delhi NCR News: स्कूलों से स्लम तक बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ा रही दिल्ली पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच, कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बच्चों को अपराध, साइबर ठगी और शोषण से सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने स्कूलों से लेकर स्लम तक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। मध्य और उत्तरी जिला पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा और आपात स्थिति में मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
मध्य जिला पुलिस ने पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर की देखरेख में स्टूडेंट सेफ्टी एंड लीगल अवेयरनेस आउटरीच प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसके तहत पुलिस अधिकारी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। छात्रों को पुलिस इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें ओटीपी, पासवर्ड, पता और लाइव लोकेशन जैसी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही उन्हें साइबर बुलिंग, फर्जी प्रोफाइल और ऑनलाइन ठगी की शिकायत तुरंत पुलिस या अभिभावकों को देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, जीरो एफआईआर, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आत्मरक्षा के आसान तरीके अपनाने और किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 तक चलेगा अभियान, सात से 17 साल तक के बच्चे ले रहे हिस्सा

उत्तरी जिला पुलिस ने चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ के तहत तीस हजारी स्थित सलाम बालक ट्रस्ट चाइल्ड केयर सेंटर में बाल कल्याण एवं विकास कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि एक से 30 जुलाई तक चल रहे अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 7 से 17 वर्ष आयु वर्ग के करीब 110 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉक्टर रश्मि सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दो राम दुलेश मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एनजीओ अनमोल सहारा, महिला थाना और कम्युनिटी पुलिसिंग सेल की टीम ने बच्चों को चाइल्ड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, इमरजेंसी नंबर 112, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कानूनी साक्षरता और करियर मार्गदर्शन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed