{"_id":"26d528a343aa33e4b9216d0cccb6f8c3","slug":"delhi-police-is-searching-itbp-ig-missing-car-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी की कार ढूंढने में जुटी दिल्ली क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी की कार ढूंढने में जुटी दिल्ली क्राइम ब्रांच
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 23 Jan 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी के आईजी आनंद स्वरूप की नीली बत्ती लगी सफारी कार बुधवार को चोरी हो गई थी। जिसे ढूंढने में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी जुट गई है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर-24 थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
हालांकि अब तक कार का कुछ पता नहीं लग सका है। यूपी कैडर के आइपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप सेक्टर-23 के सी ब्लाक में रहते हैं। उनकी कार बुधवार को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जिसमें नीली बत्ती लगी हुई थी।
विज्ञापन
चोरों ने आनंद स्वरूप के पड़ोस में खड़ी फोर्ड कार की नंबर प्लेट भी चोरी कर ली थी। सेक्टर-24 पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं।
विज्ञापन
वह भी अपने स्तर से कार का पता लगाने में जुटी है, लेकिन अब केंद्र के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी कार की तलाश में जुट गई है।