फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police is saving lives by being alert 24 hours

Delhi: 24 घंटे अलर्ट रहकर पुलिस ने 225 लोगों की बचाई जान, टेक्नोलॉजी के जरिए ऐसे दे रही दूसरी जिंदगी

Mon, 08 May 2023 07:48 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 May 2023 07:48 AM IST
सार

आईएफएसओ उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस लोगों की जान बचा रही है। पुलिस इसे एक मिशन मान रही है। दिल्ली पुलिस जिस व्यक्ति को बचाती है उसका आगे तक ध्यान रखती है। पुलिस खुद फोन कर उससे उसका हाल पूछती है।

विज्ञापन
Delhi Police is saving lives by being alert 24 hours
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

18 अप्रैल, 2023 का दिन। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की द्वारका स्थित यूनिट इंटेलीजेंस फ्यूजन स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) की सोशल मीडिया अलर्ट टीम के कंप्यूटर पर अलर्ट आता है। अलर्ट को खोलने पर पता लगा कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति (40) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला कि वह खुदकुशी कर रहा है। कुछ देर बाद वह वीडियो डिलीट कर देता है। इस पर एसीपी विजय घेलावत की टीम अलर्ट मोड में आ जाती है और वह तुरंत उक्त व्यक्ति का आईपी एड्रेस व मोबाइल नंबर निकालते हैं।

विज्ञापन


पुलिस फरीदाबाद कंट्रोल रूम को भी सूचना दे देती है। एसीपी विजय घेलावत उस व्यक्ति से तुरंत बात करते हैं। पता लगा कि उसकी छह वर्ष पहले शादी हुई थी। संतान नहीं होने पर पत्नी ने कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया। इस कारण वह परेशान रहने लगा। डिप्रेशन में जाने के कारण वह खुदकुशी करना चाहता था। इसके लिए उसने वीडियो अपलोड किया था। दिल्ली पुलिस उस व्यक्ति के पड़ोस में रहने वाली युवक को सूचना देकर उस पर नजर रखने के लिए कहती है। दिल्ली पुलिस की सतर्कता के चलते उस व्यक्ति की जान बच गई।

विज्ञापन

इसी तरह नवंबर, 2022 में बवाना में रहने वाले युवक ने फेसबुक पर वीडियो डाला कि वह खुदकुशी कर रहा है। अलर्ट मिलते ही पुलिस टीम ने युवक का आईपी एड्रेस व मोबाइल नंबर निकालकर बवाना व नरेला औद्योगिक थानों को सूचना देकर मौके पर भेजा। पुलिस ने युवक को खुदकुशी नहीं करने के लिए समझाया। युवक ने बताया कि बड़े भाई से विवाद के चलते वह परेशान था और खुदकुशी करना चाहता था। ये दो उदाहरण हैं कि दिल्ली पुलिस कैसे लोगों की जान बचा रही है। आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि वह अब तक 225 लोगों की जान बचा चुके हैं। इनमें ज्यादातर छात्र व छात्राएं हैं। महिलाओं की संख्या भी काफी है।

कोरोना काल से बढ़ी खुदकुशी करने की प्रवृत्ति
उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि ज्यादातर मामलों में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जाती है और पीड़ित को बचा लेती है। वह 90 फीसदी से ज्यादा मामलों में कामयाब हो जाती है। कई बार समय पर नहीं पहुंचने पर पुलिस पीड़ित को बचा नहीं पाती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आंकड़ों से देखने में ये भी सामने आ रहा है कि कोरोना काल से लोगों में खुदकुशी की प्रवृति बढ़ती जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि आईएफएसओ अब तक 225 लोगों को बचा चुकी है।

विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के जरिए दिल्ली पुलिस ऐसे दे रही दूसरी जिंदगी
हाईटेक होती टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कदम उठाया। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट गूगल की वर्ष 2019 में दिल्ली की नोडल एजेंसी बनी। इससे दिल्ली पुलिस को जीवन को लेकर धमकी जैसे बम धमाके, बम की सूचना, खुदकुशी, आतंकी हमला और बाल यौन शोषण का अलर्ट मिलने लगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने आईएफएसओ में एक अलर्ट टीम बनाई। गूगल ने इस तरह का सिस्टम बना रखा है या फिर ऐसे शब्द डाल रखे हैं कि बम धमाके, खुदकुशी और बाल यौन शोषण की घटना सामने आती है तो कंप्यूटर पर अलर्ट आ जाता है। अलर्ट मिलने के बाद पुलिस टीम आईपी एड्रेस व मोबाइल नंबर निकालकर पीडि़त तक पहुंच जाती है और उसे बचा लेती है। 

विज्ञापन

सभी राज्यों के लोगों को बचा रही दिल्ली पुलिस
आईएफएसओ के एक अधिकारी ने बताया कि आईएफएसओ वैसे तो दिल्ली के लिए गूगल की नोडल एजेंसी है, मगर अलर्ट मिलने पर दिल्ली पुलिस सभी राज्यों को सूचना दे देती है। सभी पीड़ितों की पूरी जानकारी निकालकर सूचना देती है। हालांकि दिल्ली पुलिस नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, सोनीपत, पानीपत समेत पड़ोसी राज्यों व दिल्ली-एनसीआर के शहरों पर लगातार नजर रखती है।

पुलिस काउंसलिंग करवाती है, फोन कर पूछती है
आईएफएसओ उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस लोगों की जान बचा रही है। पुलिस इसे एक मिशन मान रही है। दिल्ली पुलिस जिस व्यक्ति को बचाती है उसका आगे तक ध्यान रखती है। पुलिस खुद फोन कर उससे उसका हाल पूछती है। डॉक्टर से काउंसलिंग करवाई जाती है। उसके माता-पिता की काउंसलिंग करवाई जाती है। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति में खुदकुशी की प्रवृति होती है। इस प्रवृति को खत्म करने के लिए आईएफएसओ की अलर्ट टीम आगे भी ध्यान रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed