{"_id":"5baac46e867a557fa9002f36","slug":"delhi-police-inquire-with-rape-accused-daati-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 4 घंटे हुई पूछताछ, फूट-फूट कर रो पड़ा दाती महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 4 घंटे हुई पूछताछ, फूट-फूट कर रो पड़ा दाती महाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Sep 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोप में छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज से मंगलवार को फिर पूछताछ हुई। करीब चार घंटे की पूछताछ के दौरान आरोपी दाती महाराज फूट-फूट कर रो पड़ा। पुलिसकर्मियों के सांत्वना देने के बाद भी उसके आंसू थम नहीं रहे थे। पुलिस इस सप्ताह दाती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर देगी।
विज्ञापन
अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाती से मंगलवार को चार्जशीट दाखिल करने से पहले आखिरी बार पूछताछ हुई। इस दौरान शाखा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, पुलिस को अभी सीबीआई की सीएफएसएल से शनिधाम के सीसीटीवी की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट तैयार हो चुकी है। मंजूरी के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दाती के खिलाफ आरोप लगाने वाली युवती के बयानों में विरोधाभास है। इस कारण विचार विर्मश किया जा रहा है कि दाती को गिरफ्तार किया जाए या नहीं। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक आरोपी के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन