फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police in seach of prime witness rat in murser case.

हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को मुख्य गवाह चूहे की तलाश

Mon, 02 Nov 2015 01:03 PM IST
शुजात आलम/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Nov 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi police in seach of prime witness rat in murser case.

गोकलपुरी इलाके में 20 अक्तूबर को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारों के साथ-साथ प्राइम विटनेस (मुख्य गवाह) चूहे की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जी हां यह हम नहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का ही कहना है। पुलिस की मानें तो मामले के मुख्य आरोपी मो.फिरोज (21) को तो गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मामले में अभी दूसरे राशिद उर्फ रस्सो के अलावा चूहे की भी तलाश है। दरअसल, घर के पास चूहा छोड़ने को लेकर ही फिरोज व राशिद ने रिजवान और मुजफ्फर पर चाकुओं से हमला किया था। रिजवान की मौत हो गई थी, जबकि मुजफ्फर का अभी भी इलाज जारी है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही मुख्य गवाह चूहे की तलाश

Delhi police in seach of prime witness rat in murser case.

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने बताया कि गत 20 अक्तूबर को भागीरथी विहार नाला रोड पर रिजवान व मो.मुजफ्फर अपने दोस्त मो.अली के दफ्तर के बाहर खड़े थे।

इस बीच करीब 9.30 बजे एक युवक चूहेदानी में चूहा लेकर अली के दफ्तर के पास छोड़ने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिजवान व मुजफ्फर पर चाकुओं से हमला कर दिया।

हमले में रिजवान की मौत हो गई। एक सूचना के बाद पुलिस ने जौहरीपुर पुलिया से फिरोज को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि मामले के दूसरे आरोपी राशिद व गवाह चूहे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed