फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police in problem, Sanu death from suffocation in gypsy

दिल्ली पुलिस घिरी, शहनवाज के सीने पर बैठने से हुई थी मौत

Fri, 11 Sep 2015 12:20 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
delhi police in problem, Sanu death from suffocation in gypsy

नंद नगरी में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मजिस्ट्रेट ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट की माने तो युवक की मौत दम घुटने से हुई थी।

विज्ञापन


शाहदरा डीएम अभिषेक सिंह ने यह रिपोर्ट दिल्ली के मंडलायुक्त अंब्रासू को सौंप दी है, जिसमें प्राथमिक जांच के बाद स्थानीय थाना पुलिस को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


उधर, दिल्ली सरकार पहले ही इस मामले में एलजी से मिलकर दिल्ली पुलिस की शिकायत कर चुकी है। इस संबंध में एक वीडियो भी पेश किया है।

आरोप है कि उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।

delhi police in problem, Sanu death from suffocation in gypsy

मालूम हो कि सोमवार रात नंद नगरी में पुलिस हिरासत में एक युवक शहनवाज उर्फ शामी की मौत हो गई थी। वह सुल्तानपुरी का घोषित बदमाश भी था।

आरोप है कि उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। जबकि पुलिस का कहना है कि पीसीआर में ले जाते समय उसकी तबियत अचानक खराब हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिवार की शिकायत पर दिल्ली सरकार ने इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए थे। बृहस्पतिवार को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह दम घुटना बताया गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसकी सीने पर कोई बैठा होगा जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

शानू की मौत पर आप का दिल्ली पुलिस पर हमला

delhi police in problem, Sanu death from suffocation in gypsy

नंद नगरी इलाके में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में त्वरित जांच होनी चाहिए। ऐसा न होने पर पार्टी राष्ट्रीय मानवाधिकार में मामला ले जाने के साथ अदालत भी जाएगी।

‘आप’ नेता आशुतोष ने कहा कि मामले का पूरा वीडियो सार्वजनिक हो गया है। इसमें हिरासत में जाते ही शाहनवाज कहता दिख रहा है कि पुलिस उसकी जान लेने वाली है। उसकी पत्नी रो-रोकर उसे छोड़ने की अपील कर रही है।

विज्ञापन

संगीन आरोप क्यों न हो, पुलिस उसकी जान नहीं ले सकती

delhi police in problem, Sanu death from suffocation in gypsy

बावजूद इसकेपुलिस को रहम नहीं आया। अब शहनवाज की मौत के बाद पुलिस अपने बचाव में दावा कर ही है कि शहनवाज के ऊपर हत्या का केस दर्ज है।

आशुतोष ने कहा कि किसी भी अपराधी के खिलाफ  कितना भी संगीन आरोप क्यों न हो, पुलिस उसकी जान नहीं ले सकती। जबकि पुलिस के आलाधिकारियों का भी इस मामले में रवैया काफी लचर है।

दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि आतंकवादियों और जान लेने वाले हाथों में कोई फर्क नहीं है। फिलहाल नागरिकों के जीने के अधिकार में संकट आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed