{"_id":"6af69a8db00f047d0a02adb3","slug":"delhi-police-have-arrested-gangster-prakash-alias-chinu-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पटेल नगर में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पटेल नगर में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू को किया गिरफ्तार
Fri, 13 Nov 2026 10:35 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली के पटेल नगर इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। आरोपी का नाम सदर बाजार-नबी करीम इलाके में हुई एक हिंसक झड़प के मामले में सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम इलाके में शोभायात्रा के दौरान प्रकाश उर्फ चीनू और विकास कालिया गैंग के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी गिरोहों की हिंसक भिड़ंत के मामले में वांछित प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू को एएटीएस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शादिपुर फ्लाईओवर के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।
