फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police got another big success Pakistani spy Qasim elder brother Haseen also arrested

Pakistani Spy: दिल्ली पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी जासूस कासिम का बड़ा भाई हसीन भी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 09:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 May 2025 09:07 PM IST
सार

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने कासिम के भाई असीम को उससे लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। दरअसल कासिम से पूछताछ के दौरान जासूसी करने के आरोप में उसके भाई असीम का नाम सामने आया था। 

विज्ञापन
Delhi Police got another big success Pakistani spy Qasim elder brother Haseen also arrested
जासूस कासिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने अब पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कासिम के भाई असीम उर्फ हसीन (42) को गिरफ्तार किया है। उसे डीग, राजस्थान जिले की थाना नगर के धौंडाल का बास से गिरफ्तार किया है। वह अपने गांव को छोड़कर धौंडाल का बास से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस इसे दिल्ली ले आई है और शानिवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया। असीम बीते चार सालों से पाकिस्तान के लिए संवेदनशील जानकारी शेयर कर रहा था।

विज्ञापन

कासिम ने बताया था असीम का नाम
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने कासिम के भाई असीम को उससे लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। दरअसल कासिम से पूछताछ के दौरान जासूसी करने के आरोप में उसके भाई असीम का नाम सामने आया था। कासिम ने पूछताछ में बताया था कि जब वह पाकिस्तान गया था तो वहां पर आईएसआई के हैंडलर्स ने उससे कहा गया था कि तुम्हारा भाई तो पहले से हमारे लिए काम करता है तुम भी हमारे लिए काम करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कासिम है मौलवी
असीम से शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि वह पिछले तकरीबन 4-5 साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। उसने काफी फोटो पाकिस्तान भेजे हैं। स्पेशल सेल ने अब असीम के फोन के डेटा को रिट्रीव कराने के लिए फोरेंसिंक लैब में भेजा है ताकि, असीम की व्हाट्सएप चैट और डेटा निकाला जा सके। साथ ही ये पता लगाया जा सके कि असीम ने पाकिस्तान में अपने हैंडलर को क्या-क्या जानकारी भेजी थी? आईएसआई के लोगों ने असीम के जरिए ही कासिम को अपने जाल में फंसाया था। कासिम मौलवी है इसलिए कहा गया कि वो जासूसी करेगा तो किसी को शक नहीं होगा।

विज्ञापन

वीजा नहीं लगा था
इस मामले ने तब अहम मोड़ ले लिया जब कासिम के तीन भाई हसीन, इश्तियाक और अफजल मौलाना 23 मई को शुरुआती पूछताछ के बाद अपने गांव से गायब हो गए। सबसे बड़े भाई हसीन ने पहले भी पाकिस्तान में इसी तरह की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन वीजा संबंधी मुश्किलों के कारण वह इसे जारी नहीं रख पाया। इसके कारण उसने कासिम को इस ऑपरेशन के लिए भर्ती किया। स्पेशल सेल ने लापता भाइयों की तलाश में शुक्रवार को गंगोरा और आसपास के गांवों में छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed