{"_id":"58fccba44f1c1b972e8b4ff6","slug":"delhi-police-gets-95-pcr-calls-during-mcd-election-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":" MCD चुनाव के दौरान हर घंटे पुलिस को मिली 95 पीसीआर कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD चुनाव के दौरान हर घंटे पुलिस को मिली 95 पीसीआर कॉल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रविवार को राजधानी में दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान संपन्न हो गया। तीनों एमसीडी की 270 सीटों के लिए हुए मतदान के लिए 13234 पोलिंग बूथ बनाए थे। शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा बलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
एकाध जगह हंगामे को छोड़कर छिटपुट घटनाओं के बीच तकरीबन सभी जगह मतदान शांति पूर्वक निपट गया। दिल्ली के सभी 770 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। इन पोलिंग स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के कमांडो को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार को मतदान से जुड़ी कुल 851 पीसीआर कॉल मिली। चुनाव आयोग के आदेश के बाद सुरक्षा बलों ने मतदान केंद्रो पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो दिल्ली में 56 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की 40 कंपनियों को लगाया गया था। वहीं पोलिंग स्टेशनों के भीतर 20 हजार होमगार्ड को भी तैनात किया गया था। इधर, शनिवार रात से पड़ोसी राज्यों से सटे राजधानी के सभी बार्डरों को सील कर दिया गया था। लोकल पुलिस थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बेरीकेड लगाकर वाहन चालकों की जांच करने के अलावा संदिग्धों पर नजर रखे हुए थे।
शुरुआती घंटों लोग मतदान करने के लिए कम ही निकले। दोपहर बाद लोगों की भीड़ पोलिंग स्टेशनों पर देखी गई। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार सुरक्षा बलों ने पोलिंग स्टेशन के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जाने दिया। राजधानी में सबसे अधिक संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मौजूद थे।
इसकी वजह से वहां सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। यहां पर दिनभर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गश्त पर भी मौजूद रहे। ज्यादातर पोलिंग स्टेशन पर पुलिस की ओर से मतदान केंद्रो की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। पुलिस लोगों को मतदान केंद्रो के आसपास लोगों को समूह बनाकर खड़ा नहीं होने दे रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान गड़बडिय़ों की करीब 851 पीसीआर कॉल मिली। इनमें झगड़ा करने, पोलिंग स्टेशन के अंदर खड़े होने, वोटरों को अपने पक्ष में वोट करने के लिए कहने, शराब बाटने और ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली। इधर न्यू अशोक नगर में निर्दलीय उम्मीदवार शिवनंदन पोलिंग स्टेशन पर हंगामा किया।
उनका आरोप था कि पोलिंग स्टेशन पर कुछ पुलिसकर्मी रुपये लेकर लोगों को अंदर जाने दे रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं तुगलकाबाद में स्वराज इंडिया की उम्मीदवार पूजा झा ने आम आदमी पार्टी विधायक सहीराम के भतीजे अमित बिधुड़ी पर अपने कार्यकर्ता अभय कुमार के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
इस संबंध में उन्होंने ओखला थाने में एक लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की भी मांग की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने अभय का मोबाइल व पैसे भी छीन लिये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।