फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police files FIR in case of woman death at Indralok metro station

Delhi: इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के स्टाफ से होगी पूछताछ, एफआईआर दर्ज; गेट में साड़ी फंसने से हुई थी महिला की मौत

Fri, 29 Dec 2023 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 08:23 PM IST
सार

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने घटना के 15 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। इंद्रलोक स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी।

विज्ञापन
Delhi Police files FIR in case of woman death at Indralok metro station
गेट में साड़ी फंसने से हुई थी महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के गेट में साड़ी फंसने से हुई महिला की मौत के मामले में सुभाष प्लेस थाना मेट्रो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी संपर्क करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


उधर, अभी तक डीएमआरसी ने पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर भी पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस की जांच में रिपोर्ट मददगार साबित हो सकती है। मेट्रो पुलिस के डीसीपी डॉ. रामगोपाल नाइक ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। दूसरी तरफ डीएमआरसी अभी भी रेलवे सुरक्षा आयुक्त की जांच रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ मृतका के बच्चों को मुआवजा देने के लिए कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर रही है।

विज्ञापन

मेट्रो पुलिस के अनुसार, मामला धारा 279 (वाहन को जल्दबाजी या लापरवाही से चलाना, जिससे किसी का जीवन संकट में पहुंचे) और धारा 304 ए (लापरवाही से हुई मौत) में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती दौर में हादसे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, हादसे के दौरान मेट्रो परिचालन में लगे हर अधिकारी व कर्मचारी से पूछताछ होगी।

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व संबंधित लोगों के बयान से जांच की दिशा तय होगी। इस दौरान कोशिश यह भी होगी कि हादसे के दौरान जो लोग प्लेटफॉर्म पर कोच के नजदीक मौजूद थे, उनसे भी संपर्क किया जाए। साथ ही अगर किसी के पास हादसे का वीडियो होगा, तो उसे भी मंगवाया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

मुआवजे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही डीएमआरसी
मेट्रो प्रशासन मृतका के परिजनों के संपर्क में है। मुआवजे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद 15 लाख रुपये का मुआवजा सौंप दिया जाएगा। वहीं, मृतका के दोनों बच्चों की पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी भी डीएमआरसी ने उठाने की बात कही है। दूसरी तरफ रेलवे सुरक्षा आयुक्त की जांच अभी जारी है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही डीएमआरसी आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

यह थी घटना
14 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर रीना नामक महिला अपने बेटे के साथ ट्रेन में बैठने जा रही थी। इस दौरान उसका बेटा थोड़ा पीछे छूट गया। वह बेटे को बुलाने के लिए ट्रेन से बाहर निकली। इसी दौरान ट्रेन का गेट बंद हो गया और उसकी साड़ी गेट में फंस गया। गेट में लगे सेंसर ने काम नहीं किया। इस वजह से गेट नहीं खुल पाया। 

गेट बंद होते ही ट्रेन चल पड़ी। इससे महिला भी प्लेटफॉर्म पर घिसटती रही। आगे प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर लगे छोटे गेट से टकराने के बाद महिला ट्रैक पर गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। 16 दिसंबर को सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed