फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police files FIR against trollers of ms dhoni virat kohli after dcw chairman swati maliwal ask twitter

धोनी कोहली की बेटियों की ट्रोलिंग: DCW के नोटिस पर दिल्ली पुलिस ने की एफआईआर, ट्विटर से मांगी जानकारी

Mon, 16 Jan 2023 01:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Jan 2023 01:14 PM IST
सार

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी के तहत पुलिस ने ट्विटर से उन अकाउंट्स की जानकारी मांगी है जिनसे दोनों बच्चियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं। इसके लिए पुलिस ने ट्विटर को नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi police files FIR against trollers of ms dhoni virat kohli after dcw chairman swati maliwal ask twitter
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने क्रिकेटर एमएस धोनी और विराट कोहली की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी के तहत पुलिस ने ट्विटर से उन अकाउंट्स की जानकारी मांगी है जिनसे दोनों बच्चियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं। इसके लिए पुलिस ने ट्विटर को नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को भेजा था नोटिस

दिल्ली महिला आयोग ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटियों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। उन्होंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट का स्वत: संज्ञान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील, महिला विरोधी और छोटे बच्चों एवं उनकी माताओं के प्रति पोस्ट बेहद अपमानजनक हैं। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है और इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।



आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से 16 जनवरी तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश के दो सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बेटियों की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं और वह भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। यह सरासर गलत है। अगर कोई किसी खिलाड़ी को पसंद नहीं करता है तो उसकी बेटी के बारे में गलत टिप्पणी करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed