अनाज मंडी अग्निकांड: पूरी हुई मौत की फैक्टरी की 3डी स्कैनिंग, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कही ये बात
अनाज मंडी अग्निकांड को लेकर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 3डी लेजर स्कैनिंग कर ली है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का कहना है कि जिस जगह आग की घटना घटी वहां भूमि तल और पहले माले की थ्रीडी लेजर स्कैनिंक की गई है। साथ ही 40 शवों का पोस्टमार्टम भी किया जा चुका है। जांच में पता चला है कि इस मकान में चार बिजली के कनेक्शन लगे थे।
Delhi Police Crime Branch: 3D-laser scanning of the site of #DelhiFire in Anaj Mandi has been done for ground and first floor. Post-mortem of 40 deceased has been done. The investigation has revealed that there were 4 power connections at the site of the fire accident. pic.twitter.com/cLQDOqFTb6
— ANI (@ANI) December 10, 2019विज्ञापन
सबसे पहले यहां हुई थी 3डी स्कैनिंग
आसान शब्दों में कहा जा सकता है कि 3डी लेजर से आग के समय का दृश्य रीक्रिएट जैसा हो जाएगा। सबसे पहले 3डी लेजर स्कैन का इस्तेमाल करोल बाग में अर्पिता होटल में लगी आग के दौरान किया गया था। वहां पर इस तकनीक से पता लगा था कि अर्पिता होटल की सीढ़ियां संकरी होने के कारण होटल में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए थे।
43 लोगों की हो गई थी मौत
बता दें कि दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके की एक फैक्टरी में आग लग गई थी। इस घटना में 43 लोगों की मौत जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। थे।
अनाज मंडी इलाके में जिस 200 गज की इमारत में आग लगी उसमें करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे। इमारत की हर एक मंजिल पर अवैध तरीके से अलग-अलग फैक्टरी चल रही थी।