फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Crime Branch arrests fugitive accused of kidnapping and murder

पाजी के किन्नर से थे संबंध: युवक इस बात को नहीं माना तो कर दी हत्या, पुलिस ने भगोड़ा बदमाश को किया गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 08:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Jul 2023 08:09 PM IST
सार

जब संदीप उर्फ पाजी ने बात नहीं मानी तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे एक नाले में फेंक दिया। नाले में इसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch arrests fugitive accused of kidnapping and murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अपहरण कर हत्या करने वाले भगोड़ा आरोपी रोहित (20) को गिरफ्तार किया है। मृतक संदीप उर्फ पाजी के एक किन्नर के साथ संबंध थे। रोहित व उसके मामाओं ने इस संबंध का खत्म करने के लिए कहा। संदीप जब नहीं माना तो आरोपी व उसके मामाओं ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी रोहित एक वर्ष से फरार चल रहा था। वह अलीगढ़, यूपी में छिपकर रह रहा था। ये गिरफ्तारी से बचने के लिए  बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार हवलदार अश्वनी को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली के हत्या के मामले में वांछित आरोपी रोहित अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के इलाके में छिपा हुआ है। एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसआई अनुज व एसआई रविंद्र सिंह की टीम ने अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में जाल बिछाया गया और आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी रोहित ने अपने मामा और अन्य सहयोगियों (श्री कृष्ण, राजकुमार, सचिन, अरुण, राकेश राजू, गंगा राम, दीपक व अविनाश) के साथ मिलकर रोहिणी निवासी संदीप उर्फ पाजी की 2020 में बेरहमी से हत्या कर दी थी। सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। रोहित फरार चल रहा था। मृतक सचिन संदीप उर्फ पाजी का दोस्त था। संदीप अपने साथियों के साथ रोहित से बदला लेना चाहता था। उसने आरोपी रोहित को धमकी दी थी कि वह उसके मामा या उसके भाई में से किसी एक को मार देगा। साथ ही संदीप का शाहबाद डेयरी क्षेत्र के एक किन्नर के साथ प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन

आरोपी रोहित और उसके मामा ने उनके रिश्ते के खिलाफ आपत्ति जताई थी और किन्नर के साथ संबंध नहीं रखने की धमकी भी दी थी, लेकिन संदीप ञ्च पाजी ने आरोपी रोहित व उसके मामाओं की बात नहीं मानी। इस कारण रोहित ने अपने मामाओं और अन्य साथियों के साथ मिलकर संदीप उर्फ पाजी लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे एक नाले में फेंक दिया। नाले में इसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। वह थाना शाहबाद डेयरी के इलाके में शराब बेचता था और सट्टा चलाने के काम में लिप्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed