फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police constable turns out to be the leader of dacoits, seven accused arrested

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस का हवलदार निकला डकैतों का सरदार, सात आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की वर्दी एक बार फिर हुई दागदार...
विज्ञापन

-उत्तरी जिला पुलिस ने बाड़ा हिन्दू राव थाना क्षेत्र में 31 मार्च को हुई 50 लाख की डकैती के मामले में दिल्ली पुलिस के हवलदार समेत कुल सात आरोपियों को दबोचा
-करीब 40 लाख कैश लाख कैश, छह लाख रुपये से खरीदे गए पांच महंगे मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल एक बाइक व अन्य सामान बरामद, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
विज्ञापन

-दिल्ली पुलिस ने मनाली, गोवा, राजस्थान, दिल्ली समेत दूसरी जगहों पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा, आरोपी समय सिंह मीणा पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिन्दू राव इलाके में 31 मार्च को 50 लाख रुपये की डकैती में पांचवीं बटालियन में तैनात दिल्ली पुलिस के हवलदार समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का सरदार हवलदार समय सिंह मीणा है। उसके इशारे पर ही डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली पुलिस के हवलदार समय सिंह मीणा (38) के अलावा इसके बाकी साथी सलमान (28), साहिल उर्फ बाबू (26), जावेद (24), निखिल कुमार मीणा (27), रोहित उर्फ हिमांशु (24) और फरमान (21) के रूप में हुई है। समय सिंह के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं और वह दो बार पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया करीब 40 लाख कैश, लूट की रकम से खरीदे गए छह लाख रुपये के पांच महंगे मोबाइल, एक बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 31 मार्च को पीड़ित राणा माहेपाल सिंह ने बाड़ा हिन्दू राव थाना पुलिस को एक शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने साथी मोहन लाल के साथ कीर्ति नगर से अपने जानकार विक्की से 50.37 लाख लेने के बाद एक ऑटो में सवार होकर चांदनी चौक जा रहे थे। इस बीच जैसे ही वह आजाद मार्केट चौक के पास रेलवे अंडरपास पहुंचे तो स्कूटी व बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका ऑटो रोका और पीड़ित को थप्पड़ मारते हुए उनके साथी मोहन लाल से रुपयों का बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच मामले को सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया।
ऐसे पकड़े गए सभी आरोपी : सीसीटीवी फुटेज पर मामले की जांच करते हुए टीम ने एक बाइक की पहचान की। टीम करावल नगर स्थित श्रीराम कॉलोनी पहुंची। वहां बाइक का मालिक सरफराज हुसैन मिला। उसने बताया कि बाइक उसने अपने जानकार सलमान को दी थी। इसके बाद टीम ने छानबीन के बाद सलमान को दबोच लिया। सलमान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने जावेद, साहिल, रोहित और निखिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सलमान के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और आठ लाख रुपये बरामद हुए। इसके बाद 5 अप्रैल को साहिल और जावेद को गिरफ्तार किया गया। साहिल के पास से लूटे गई आठ लाख रुपये और लूटे गए रुपयों से खरीदा गया एक आईफोन बरामद हुआ। वहीं जावेद के पास से चार लाख रुपये और दो आईफोन बरामद हुए। इसके बाद आरोपी निखिल कुमार मीणा को भी 6 अप्रैल को एफआरएस सिस्टम का इस्तेमाल करके दबोचा गया। उसके पास से लूटे गए 2.5 लाख रुपये और लूटे गए रुपयों से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद 11 अप्रैल को रोहित उर्फ हिमांशु और 25 अप्रैल को फरमान को भी गिरफ्तार कर 6 लाख बरामद कर लिए गए।

दिल्ली पुलिस के हवलदार ऐसे रची साजिश : पुलिस की पूछताछ में आरोपी फरमान ने बताया कि वह समय सिंह मीणा नामक दिल्ली पुलिस के हवलदार से मिला था। उसने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ लोगों का इंतजाम करने को कहा। बाद में सलमान ने साहिल और उसके साथियों की मुलाकात समय सिंह और निखिल मीणा से करवाई। समय सिंह के कहने पर साहिल और उसके साथियों को कीर्ति नगर भेजा। इसके बाद आरोपी पीड़ितों का पीछा करते हु आजाद मार्केट के पास रेलवे अंडरपास पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article