फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police constable shot miscreant running away after robbing

दिल्ली: लूटपाट कर भाग रहे बदमाश को सिपाही ने मारी गोली, सद्दाम हुसैन ने पुलिसकर्मी पर किया चाकू से हमला करने का प्रयास

Mon, 25 Apr 2022 03:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 03:01 AM IST
सार

कई बार चेतावनी देने पर बदमाश सिपाही पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बैगर अपनी आत्म रक्षा में और बदमाश को काबू करने के लिए सर्विस पिस्टल से उसके पैरो पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
delhi police constable shot miscreant running away after robbing
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूप नगर इलाके में लूटपाट कर भाग रहे एक बदमाश को  सिपाही ने गोली मार दी। गोली बदमाश के पैर में लगी है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ने के दौरान बदमाश चाकू को लहराते हुए सिपाही पर हमला करने का प्रयास किया था। आत्मरक्षा में सिपाही ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चलाकर बदमाश को काबू किया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ फिल्टर के रूप में हुई है। 23 अप्रैल की शाम बुराड़ी रोड पर बदमाश चाकू दिखाकर नरेला निवासी बिमलेश मिश्रा से मोबाइल फोन छीन लिया। बिमलेश शोर मचाकर बदमाश का पीछा कर रहा था। तभी इलाके में गश्त कर रहे सिपाही विरेंद्र की नजर उस पर पड़ी। सिपाही भाग रहे बदमाश का पीछा करने लगा। सिपाही बदमाश को आत्म समर्पण करने के लिए कहा। लेकिन पास पहुंचते ही बदमाश चाकू निकालकर लहराने लगा। कई बार चेतावनी देने पर बदमाश सिपाही पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बैगर अपनी आत्म रक्षा में और बदमाश को काबू करने के लिए सर्विस पिस्टल से उसके पैरो पर गोली चला दी। गोली बदमाश के बाएं घुटने में लगी। गोली लगते ही सिपाही ने बदमाश को काबू कर लिया और उसके कब्जे से चाकू ले लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि बदमाश 2015 में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed