फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police constable hanged himself at home

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस के हवलदार ने घर में लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
-उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला का मामला, पुलिस को मृतक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बुधवार शाम दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने अपने घर में फंदा लगा लिया। मृतक की शिनाख्त सोनू (37) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वारदात की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया है। परिवार भी उसके इस कदम से हैरान हैं। पुलिस सोनू के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। साथी स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सोनू अपने परिवार के साथ गली नंबर-2, शास्त्री नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता सुरेंद्र कुमार, भाई लोकेश, पत्नी व दो बच्चष्हैं। वर्ष 2010 में सोनू दिल्ली पुलिस में हवलदार भर्ती हुआ था। अभी फिलहाल इसकी तैनाती तीसरी बटालियन में थी। इसकी ड्यूटी तीस हजारी कोर्ट में लॉकअप के मुंशी के रूप में थी। बुधवार शाम के समय परिजनों ने उसे घर में पंखे के सहारे फंदे से लटके हुए देखा। परिजन फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article