फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police constable and his friend dda staffer gangrapes women in delhi

दिल्ली: महिला से गैंगरेप, पुलिस कांस्टेबल पर आरोप

Sat, 08 Aug 2015 02:58 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi police constable and his friend dda staffer gangrapes women in delhi

दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल और दिल्ली विकास प्राधिकरण में कार्यरत उसके साथी पर पश्चिमी दिल्ली की एक 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो शराब के नशे में धुत्त दोनों आरोपियों ने उसे खूब पीटा।

इसके साथ ही उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस या किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के रणहोला की है।

विज्ञापन

दोनों आरोपी हुए बरखास्त

Delhi police constable and his friend dda staffer gangrapes women in delhi

पुलिस ने शुक्रवार को मिली पीड़ित महिला की शिकायत के बाद कांस्टेबल और उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगरेप और धमकाने का मामला रणहोला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को उनके पद से बरखास्त कर दिया गया है और साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

आरोपी कांस्टेबल की पहचान कैलाश के रूप में हुई है जो बाहरी जिला के समन सेल में पोस्टेड था। वहीं उसके साथ ही नाम छोटे के रूप में सामने आया है जो डीडीए कर्मचारी था।

विज्ञापन

डीडीए कर्मी से पहले से थी पहचान

Delhi police constable and his friend dda staffer gangrapes women in delhi

पुलिस के अनुसार चूंकि महिला डीडीए कर्मी छोटे को जानती थी इसलिए जब वो दोनों उसके घर पहुंचे तो महिला ने उन्हें अंदर आने दिया। दोनों ने कहा कि वो उसके पति से मिलने आए हैं।

जल्द ही दोनों अपनी असलियत दिखाते हुए महिला से जबरदस्ती करने लगे और उसका गैंगरेप किया। दोनों ने महिला को थप्पड़ मारा और धमकी दी कि वो ये बात किसी को न बताए।

जब महिला का पति घर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों को धमकी दी और किसी को ये बात न कहने को कहा।

विज्ञापन

आरोपी हुए गिरफ्तार

Delhi police constable and his friend dda staffer gangrapes women in delhi

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में यह मामला बृहस्पतिवार रात करीब 12:20 पर आया। जब महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि एक पुलिस कांस्टेबल और उसके साथी ने उसके संग गैंगर‌ेप किया है।

इसके बाद एक ‌वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसएचओ समेत महिला के घर शिव विहार पहुंचे। इसके बाद महिला को पास के सरकारी अस्पताल में ‌मेडिकल के लिए भेजा गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 2(डी), और 506 जैसे आपराधिक मामलों में केस दर्ज किया गया है। इन दोनों को ही इनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed