Delhi : दिल्ली पुलिस ने पांच घंटे चलाया रात्रि गश्त अभियान, आयुक्त समेत तमाम आला अधिकारी उतरे मैदान में
इस दौरान राजधानी में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर जांच-पड़ताल की गई। हालांकि इससे आनंद विहार जैसी कुछ जगहों पर रात 11 बजे भी जाम की स्थिति बन गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने रात 9 बजे से 2 बजे तक रात्रि गश्त के तहत सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान राजधानी में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर जांच-पड़ताल की गई। हालांकि इससे आनंद विहार जैसी कुछ जगहों पर रात 11 बजे भी जाम की स्थिति बन गई।
अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी सड़कों उतरे। इस दौरान दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मौके पर जाकर अधिकारियों से मुलाकात की और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
#WATCH | Delhi Police Commissioner Sanjay Arora meets the police officials and reviews the security operation being carried out from 9 pm to 2 am under night patrolling.
विज्ञापन विज्ञापन
(Visuals from Defence Colony) pic.twitter.com/BR92uI8QWf— ANI (@ANI) March 4, 2025
रात्रि गश्तअभियान को लेकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने बताया कि गश्त का उद्देश्य क्षेत्र पर नियंत्रण करना और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करना है। हम दिल्ली की जनता में सुरक्षा की भावना भी पैदा करना चाहते हैं, वाहनों की भी जांच की जा रही है।
#WATCH | Delhi police carry out a security drive as part of night patrolling from 9 pm to 2 am.
— ANI (@ANI) March 4, 2025
Additional Commissioner of Police Sanjay Tyagi says, "The aim of the patrolling is area domination and take action on the anti-social elements. We also want to instil a feeling of… pic.twitter.com/VHZFpOxTY7
दिल्ली पुलिस की विशेष आयुक्त गरिमा भटनागर ने कहा कि कई बैठकें करने और नई सरकार के गठन के बाद अपराध को और कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जब गश्त की जाती है तो पुलिस कर्मचारी भी प्रोत्साहित महसूस करते हैं। हमें दिल्ली को सुरक्षित रखना है।
#WATCH | Delhi police carry out a security drive as part of night patrolling from 9 pm to 2 am.
— ANI (@ANI) March 4, 2025
Special Commissioner of Delhi Police, Garima Bhatnagar says, "...After holding several meetings and the formation of a new government, the focus is on reducing crime further...the… pic.twitter.com/WiDZQGSv5T
स्पेशल सीपी छाया शर्मा ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए रात में गश्त की जा रही है। सभी वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड पर हैं। यह संदेश फैलाने का अभियान है कि दिल्ली सुरक्षित है और पुलिस हमेशा दिल्ली के लोगों के लिए मौजूद है।
#WATCH | Delhi police carry out a security drive as part of night patrolling from 9 pm to 2 am.
— ANI (@ANI) March 4, 2025
Special CP Chhaya Sharma said, "... Night patrolling is being carried out to increase the police presence along the vulnerable areas...All the senior officers are also on the… pic.twitter.com/rW8XnIOnc6