फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner started clean Yamuna coast campaign

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने शुरू किया स्वच्छ यमुना तट अभियान

Fri, 06 Dec 2019 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Commissioner started clean Yamuna coast campaign
अभियान की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व जिले की ओर से बृहस्पतिवार को कालिंदीकुंज घाट पर स्वच्छ यमुना तट अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के अलावा कई विशेष आयुक्त मौके पर मौजूद रहे। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान यमुना को स्वच्छ यमुना, निर्मल यमुना बनाने की प्रतिज्ञा ली गई। 

विज्ञापन


इस मौके पर एक प्लोग रन (दौड़ते हुए कूड़ा उठाना) का भी आयोजन किया गया। इसमें जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के अलावा कई स्कूलों के छात्रों व आरडब्लयूए और एमडब्ल्यूए के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि स्वच्छ यमुना तट अभियान आम लोगों के सहयोग से ही कामयाब हो सकता है। यमुना और उसके तटों की सफाई एक दिन के लिए नही होनी चाहिए। इसके लिए हमें लगातार प्रयास करते रहना है। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि वह यमुना की सफाई के लिए भी विशेष योगदान देते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद 1500 से अधिक छात्रों व अन्य लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि वह हफ्ते में एक दिन यमुना की सफाई के लिए दो घंटे निकालेंगे। इसके अलावा 100 लोग स्वच्छ यमुना वाले कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। 


कार्यक्रम के दौरान एनजीओ ने यमुना की सफाई को लेकर एक संगीतमय प्रस्तुति दी। बाद में सीपी ने प्लोग रन को हरी झंडी दिखाई। इसमें छात्रों व अन्य लोगों ने करीब 200 मीटर की दौड़ के दौरान भागते हुए कूड़ा उठाया। कार्यक्रम में स्पेशल सीपी आरएस कृष्णाइया, नुजहत हसन, एसके गौतम, प्रवीर रंजन, मुक्तेश चंदर व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed