दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक 31 जनवरी को होंगे रिटायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Delhi Government: Consequent upon attaining the age of superannuation, Delhi Commissioner of Police, Amulya Kumar Patnaik shall stand retired from government services with effect from 31st January 2020. (file pic) pic.twitter.com/a8G15vqtbL
— ANI (@ANI) January 14, 2020
इधर, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग के मामले में एक संसदीय समिति ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के प्रमुख अमूल्य पटनायक और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की। समिति ने नसीहत भी दी कि छात्रों से परिपक्व तरीके से पेश आना चाहिए था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अगुवाई वाली गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति ने दिल्ली पुलिस से राजधानी में बार-बार पाबंदी लगाने पर सवाल उठाया। समिति ने जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हाल में हुई हिंसा का जिक्र किए बगैर कहा, बार-बार धारा 144 लगाने से आम आदमी को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है।
यूपी, हरियाणा के पुलिस अफसरों संग की एनसीआर में बढ़ते अपराध पर चर्चा
समिति ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते अपराध पर भी चर्चा की। दिल्ली पुलिस के प्रमुख के अलावा हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव और उत्तर प्रदेश व राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी समिति के समक्ष एनसीआर में अपराधों के मामलों का जिक्र किया। समिति के साथ हुई इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा ‘दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता अपराध’ था।