{"_id":"5c3c0e9abdec22736153f19c","slug":"delhi-police-calls-pakistan-high-commission-official-for-argumentation-with-lady-in-delhi-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान हाई कमिशन के अधिकारी को महिला से बहस करना पड़ा महंगा, दिल्ली पुलिस ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान हाई कमिशन के अधिकारी को महिला से बहस करना पड़ा महंगा, दिल्ली पुलिस ने किया तलब
Mon, 14 Jan 2019 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
दिल्ली के एक मार्केट में एक पाकिस्तानी अधिकारी को महिला से बहस करना महंगा पड़ गया। उसकी इस हरकत के लिए दिल्ली पुलिस ने उसे तलब कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल रविवार दिन में पाकिस्तान हाई कमिशन के एक अधिकारी की दिल्ली के एक बाजार में एक महिला से किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान अधिकारी ने महिला से कुछ ऐसा कह दिया कि उसे ये बात नागवार गुजरी।
विज्ञापन
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी, जिसके बाद रविवार शाम को दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान हाई कमिशन के उस अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के लिए बुला लिया।
बाद में अधिकारी ने अपनी गलती मानते हुए लिखित में माफी मांगी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे छोड़ दिया।