{"_id":"6adf48c46b4aeb5d9a09f6f0","slug":"following-every-accident-in-delhi-the-aap-has-alleged-extortion-under-the-guise-of-audits-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160799-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में हर हादसे के बाद ऑडिट के नाम पर आप ने लगाया वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में हर हादसे के बाद ऑडिट के नाम पर आप ने लगाया वसूली का आरोप
विज्ञापन
-होटल, रेस्तरां, जिम और कोचिंग सेंटरों को निशाना बनाने का दावा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा जांच और ऑडिट के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में हर महीने कोई न कोई हादसा होने के बाद मुख्यमंत्री सभी इमारतों के ऑडिट के नए आदेश देती हैं। इसके बाद ऑडिट और निरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी होने लगती है। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पहले नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस पर वसूली के आरोप लगते थे, लेकिन अब अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग भी इस कथित वसूली में शामिल हो गए हैं। उनके मुताबिक, होटल, रेस्तरां, जिम, नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक इमारतों को इसका निशाना बनाया जा रहा है। आप नेता ने कहा कि व्यापारी समुदाय, जो परंपरागत रूप से जनसंघ और भाजपा का समर्थक रहा है, दिल्ली में कथित भ्रष्टाचार और नैतिक गिरावट को चुपचाप देख रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।