{"_id":"634a6fe2a2fe3036711fcd0b","slug":"delhi-police-busts-illegal-arms-manufacturing-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार, चार पिस्तौल और कई कारतूस हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार, चार पिस्तौल और कई कारतूस हुए बरामद
Sat, 15 Oct 2022 02:01 PM IST
आकाश दुबे
PTI
PTI
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:01 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी राजीव ओझा और लक्ष्मी नारायण, उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी जनक सिंह और दिल्ली के जाफराबाद निवासी राशिद के रूप में की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस में एक हथियार बनाने आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी राजीव ओझा और लक्ष्मी नारायण, उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी जनक सिंह और दिल्ली के जाफराबाद निवासी राशिद के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जहांगीरपुरी में जाल बिछाकर जनक सिंह को दबोच लिया। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव के मुताबिक उसके पास से चार सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल और 16 कारतूस जब्त किए हैं।
विज्ञापन