फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police big revelation in Parliament security breach case conspiracy being hatched for two years

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, दो साल से रची जा रही थी साजिश

Sat, 16 Dec 2023 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Dec 2023 10:22 PM IST
सार

Parliament Security Breach: पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष दिल्ली पुलिस की और से पेश लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सरकार को उनकी अवैध मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर करने के लिए देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते थे।

विज्ञापन
Delhi Police big revelation in Parliament security breach case conspiracy being hatched for two years
संसद भवन की सुरक्षा में चूक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत को बताया कि संसद में हालिया सुरक्षा उल्लंघन के पीछे की साजिश पिछले दो साल से रची जा रही थी। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार छठे आरोपी महेश कुमावत का रिमांड मांगते हुए यह तर्क रखा। अदालत ने आरोपी को सात दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष दिल्ली पुलिस की और से पेश लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सरकार को उनकी अवैध मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर करने के लिए देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि कुमावत सह आरोपी ललित झा के साथ डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि महेश पिछले दो वर्षों से अन्य सह-अभियुक्तो के साथ जुड़ा हुआ है और उनके बीच हुई बैठक में भी शामिल हुआ था। दूसरी ओर कुमावत की ओर से पेश कानूनी सहायता वकील ने इस आधार पर 15 दिनों की पुलिस रिमांड का विरोध किया कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार के बारे में सूचित नहीं किया गया था।

विज्ञापन

इससे पहले अदालत ने पांच सह-अभियुक्तों सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम वर्मा, अमोल शिंदे और ललित झा को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। 2001 के संसद आतंकवादी हमले की बरसी पर एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन में दो व्यक्ति सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा के कक्ष में कूद गए, जब शून्य काल चल रहा था। दोनों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में की गई।

सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में दोनों पीली गैस छोड़ने वाले कनस्तरों को पकड़े नजर आ रहे हैं। वे नारे भी लगा रहे थे। अमोल शिंदे और नीलम देवी के रूप में पहचाने गए दो अन्य आरोपियों ने भी संसद परिसर के बाहर इसी तरह के कनस्तरों से रंगीन गैस का छिड़काव किया। वे कथित तौर पर चिल्ला रहे थे तानाशाही नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed