{"_id":"5e999c968ebc3e768b4994ed","slug":"delhi-police-asi-who-got-corona-positive-cured-return-home-today-he-is-first-cop-to-be-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ पुलिस का जवान, कॉलोनीवासियों ने ताली बजाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ पुलिस का जवान, कॉलोनीवासियों ने ताली बजाकर किया स्वागत
Fri, 17 Apr 2020 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के लिए राहत की खबर है। कोरोना महामारी का शिकार हुआ दिल्ली पुलिस का जवान ठीक हो गया है और शुक्रवार को घर लौट आया। कॉलोनी वासियों ने जवान का फूल बरसाकर व ताली बजाकर स्वागत किया। इससे कॉलोनीवासी काफी खुश हैं।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इससे दिल्ली पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ेगा। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट के जवान एएसआई ट्रैफिक पुलिस हौजखास सकल में तैनात हैं। वह कालकाजी थाने के बगल में स्थित पुलिस कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं।
बुखार होने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट आने पर वह सात अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इनका इलाज किया जा रहा था। इसके बाद उनके दो टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
दोनों ही टेस्ट कोरोना निगेटिव आए। इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल के कोरोना वार्ड से शुक्रवार को छुट्टी दी गई। उनके परिवार को भी क्वारंटीन किया गया था।
वह शुक्रवार दोपहर को पुलिस कॉलोनी पहुंचे। यहां पर कॉलोनी वासियों ने उनका फूल बरसाकर व ताली बजाकर स्वागत किया। कालकाजी थाने के पुलिसकर्मियों ने भी उनका स्वागत किया। एएसआई जीत सिंह के ठीक होने से कॉलोनी के लोग काफी खुश हैं।