दिल्ली पुलिस के एएसआई की प्रशिक्षण केंद्र में मौत, समय पर नहीं मिला इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वजीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक एएसआई के मौत की खबर सामने आई। मृतक की पहचान सुरेश कौशिक के रूप में हुई है। वह 1 अप्रैल से वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 51 वर्षीय एएसआई सुरेश कौशिक की तबियत रात को अचानक बिगड़ गई। साथियों का आरोप है कि उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए रात 1 बजकर 40 मिनट तक एंबुलेंस नहीं मिली।
एंबुलेंस आने के बाद उन्हें जगप्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अगर समय से इलाज मिल जाता तो सुरेश कौशिक की जान बच सकती थी।
जानकारी मिली है कि सुरेश 1 अप्रैल से वजीराबाद के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। मंगलवार(14 मई) को दोपहर में उसे किसी बात के लिए सजा मिली थी। उसकी मौत के बाद उसके साथी वजीराबाद पीटीएस में हंगामा कर रहे हैं। वहीं उनका परिवार जगप्रवेश अस्पताल में परेशान हो रहा है।
पुलिस ने उनका शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
51-year-old Delhi Police personnel undergoing training as Assistant Sub-Inspector of Police (ASI) since April 1, died at the training centre in Wazirabad last night. More details awaited pic.twitter.com/i5i08uwas1
— ANI (@ANI) May 15, 2019