फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police ASI died after suffering a heart attack while driving a car

मौत का नहीं कोई भरोसा: कार चलाने के दौरान आया हार्ट अटैक, दिल्ली पुलिस के ASI की गई जान; जानें कैसे रूकी गाड़ी

Tue, 22 Oct 2024 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Oct 2024 09:38 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब 6:30 बजे अस्पताल से पुलिस को एक मरीज को मृत अवस्था में लाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Delhi Police ASI died after suffering a heart attack while driving a car
दिल्ली पुलिस के एएसआई की कार चलाते हुए मौत - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली के अमन विहार इलाके में कार चलाने के दौरान हृदयघात होने से दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई। कंझावला रोड पर हृदयघात होते ही उनकी वैगन आर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने हृदयघात से मौत की आशंका जताई है। मृत एएसआई की पहचान जय प्रकाश (58) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जय प्रकाश सपरिवार जटखोर गांव में रहते थे। वह दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। इनकी तैनाती यातायात विभाग के लाजपत नगर सर्किल में थी। मंगलवार सुबह वह वैगन आर कार से घर से लाजपत नगर के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब 6:30 बजे अस्पताल से पुलिस को एक मरीज को मृत अवस्था में लाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान पत्र के जरिए उनकी पहचान हुई। उनके शरीर में कोई चोट का निशान नहीं थे। डॉक्टरों ने हृदयघात होने से उनकी मौत की आशंका जताई।

विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि उनकी वैगन आर कार डिवाइडर से टकराई हुई है। आशंका है कि कार चलाने के दौरान हृदयघात होने पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed