फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence News in Hindi PFI President Parvez and Secretary Illiyas arrested Shaheen Bagh

दिल्ली हिंसा: पीएफआई पर कसा दिल्ली पुलिस का शिकंजा, सात दिन की रिमांड पर भेजे गए अध्यक्ष और सचिव

Thu, 12 Mar 2020 11:03 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 12 Mar 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi Violence News in Hindi PFI President Parvez and Secretary Illiyas arrested Shaheen Bagh
पीएफआई के गिरफ्तार सदस्य परवेज और मोहम्मद इलियास(बाएं से दाएं) - फोटो : एएनआई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन और पीएफआई के संबंधों की जांच करते हुए दोनों की गिरफ्तारी की है। इलियास दिल्ली के शिव विहार इलाके का रहने वाला है। उसके उपर प्रदर्शनों के दौरान लोगों को फंड मुहैया कराने का आरोप है।

विज्ञापन

 

इसके बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है।वहीं गुरुवार दोपहर खुफिया विभाग के अधिकारी अंकित शर्मा की निर्मम हत्या के आरोप में सलमान नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहीन बाग में खाना और पैसे बांटने वाला दानिश भी हो चुका है गिरफ्तार

इससे पहले सोमवार को पीएफआई सदस्य दानिश अली को भी गिरफ्तार किया गया था। पीएफआई पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप लगे हैं। दानिश से पूछताछ में दिल्ली की सुनियोजित हिंसा होने की बात सामने आई है। दिल्ली हिंसा में लिप्त रहने वाले दानिश के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को खाना और पैसे बांटने का भी खुलासा हुआ है। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि गोकलपुरी निवासी मोहम्मद दानिश को दिल्ली दंगे की एफआईआर नंबर 59 में गिरफ्तार किया गया है। वह पीएफआई की काउंटर इंटेलीजेंस टीम में है। वह दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में नजर रखता था कि कहां कौन से पुलिसकर्मी और आईबी के लोग जा रहे हैं। 

कोई पुलिसकर्मी यदि लगातार सभी कार्यक्रमों में जाता था तो यह उसे टारगेट कर लेता था। यह उस पुलिसकर्मी की पिटाई कराता या फिर उस पर लगातार नजर रखता था। जांच में यह भी पता चला है कि दानिश ने दिल्ली में बाहर से लोगों को बुलाया और उपद्रव कराए। सीएए के खिलाफ लोगों को भड़काने के लिए वह भड़काऊ साहित्य भी बांटता था।

पीएफआई के साथ जुड़े हैं ताहिर हुसैन के तार

बुधवार(11 मार्च) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किए जाने के बाद साथ ही ताहिर के पीएफआई के साथ संबंधों को भी खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को गिरफ्तार किया था। शाह आलम को पनाह देने वाले तीन लोगों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। ताहिर हुसैन पर आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है।

शामली में भी पकड़े जा चुके हैं 23 पीएफआई-एसडीपीआई समर्थक
दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भी पीएफआई के सक्रिय होने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला कि सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में माहौल गर्माने की कोशिश की गई थी। तब से जिले में पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े 23 लोग पकड़े जा चुके हैं। एसपी के अनुसार गिरफ्तारी के वक्त ये नहीं पता था कि ये लोग संस्था या संगठन से जुड़े हैं, लेकिन इनके पास से मिले भड़काऊ पोस्टर और आपत्तिजनक सामग्री के बाद इनके पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़ा माना जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed