{"_id":"65e57c03bf46c0cafb0fb59e","slug":"delhi-police-arrests-man-who-kidnapped-brother-in-law-from-maharashtra-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में वारदात: पत्नी के लिए उसके भाई को किया अगवा, आरोपी जीजा महाराष्ट्र से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में वारदात: पत्नी के लिए उसके भाई को किया अगवा, आरोपी जीजा महाराष्ट्र से दबोचा
Mon, 04 Mar 2024 01:15 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:15 PM IST
सार
पुलिस ने अपनी पत्नी से 11 साल के भाई को अगवा करने वाला जीजा को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कापसहेड़ा इलाके में 11 साल के साले को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमद नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खजूरी खास निवासी समीर (33) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पत्नी के घर से चले जाने से गुस्साए युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए 11 साल के किशोर को कोटला मुबारकपुर से सकुशल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 फरवरी को कापसहेड़ा की रहने वाली तब्बसुम खातून ने थाने में अपने 11 साल के बेटे के अगवा होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका बेटा अपने पिता को पानी देने के लिए दुकान पर गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान बच्चे के पिता कसार अली ने बताया कि उसके दामाद समीर ने उनके बेटे को अगवा किया है।
विज्ञापन
वह अपनी पत्नी और बेटी को वापस करने का दबाव डाल रहा है। ऐसा नहीं करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहा है। जांच में पता चला कि समीर ने चार साल पहले शिकायतकर्ता की बेटी से प्रेम विवाह किया था। उसकी एक बेटी है। घटना के एक माह पहले उनकी बेटी पति को छोड़कर मायके आ गई थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के परिजनों ने उसकी शादी किसी और से कर दी है।