{"_id":"5f3a8ed94c1fd504134de17e","slug":"delhi-police-arrests-fraud-gang-involved-in-fake-currency-notes-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कागज के कतरन को नोट बताकर ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, सुलझ सकते हैं दो पुराने मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कागज के कतरन को नोट बताकर ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, सुलझ सकते हैं दो पुराने मामले
Mon, 17 Aug 2020 07:36 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो पुलिस ने कागज के कतरन को नोटों का बंडल बताकर ठगी करने वाले एक बदमाश को उसके नाबालिग भाई के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने ठगी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों ने सीआईएसएफ के एक जवान समेत दो लोगों से ठगी की थी और इनके एटीएम कार्ड के जरिए 90 और 49 हजार रुपये भी निकाल लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान बवाना निवासी मोहसिन और नदीम के रूप में हुई है। 17 जून को सीआईएसएफ के एक सिपाही ने टर्मिनल तीन मेट्रो थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
शिकायत में उसने बताया कि वह छुट्टी खत्म होने के बाद अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। एयरपोर्ट स्टेशन पर दो युवक मिले। जिसमें से एक ने पांच सौ रुपये का एक बंडल दिखाया और मालिक से चोरी कर लाने की बात कही। बातों में उलझाकर दोनों उसका एटीएम कार्ड लेकर चले गए।
कार्ड के जरिए उनलोगों ने बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पिछले साल दिसंबर माह में भी आरोपियों ने इसी तरीके से एक शख्स के एटीएम से 49 हजार रुपये निकाल लिए थे। जिसका मामला ओखला विहार मेट्रो थाने में दर्ज है।
स्पेशल स्टाफ की टीम ने जांच शुरू की और घटना की जगह का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके जरिए पुलिस ने मोहसिन और उसके नाबालिग भाई को पकड़ा। साथ ही पुलिस ने एक शिकायतकर्ता के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मोहसिन को जुआ खेलने का शौक है। शौक को पूरा करने के लिए वह अपने दो भाईयों और यामिन नाम के साथी के साथ वारदात को अंजाम देता है। मोहसिन के भाई दानिश को पुलिस ठगी में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और फिलहाल वह जेल में है। पुलिस यामिन की तलाश कर रही है।