{"_id":"5d3e96f18ebc3e6cd4060425","slug":"delhi-police-arrested-wanted-criminal-arif-ikram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी बाग हत्याकांड मामले के कुख्यात आरोपी आरिफ इकराम को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबी बाग हत्याकांड मामले के कुख्यात आरोपी आरिफ इकराम को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 29 Jul 2019 12:49 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को सुल्तानपुरी के कुख्यात अपराधी आरिफ इकराम को गिरफ्तार कर लिया है। इकराम दिल्ली के पंजाबी बाग मर्डर केस समेत अन्य तीन मामलों में का भी वांटेड अपराधी है। उसके ऊपर गवाहों को धमकाने, रंगदारी मांगने और अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने के भी कई आरोप हैं।
विज्ञापन
इन मामलों से पहले भी इकराम हत्या, रंगदारी, डकैती समेत अन्य कई आपराधिक मामलों में सम्मिलित रह चुका है। आरिफ पर लगा ताजा आरोप दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुई मीट कारोबारी की हत्या के मामले का है।
विज्ञापन
पिछले दिनों नांगलोई के कैंप नंबर-2 में रहने वाले मीट कारोबारी सलीम कुरैशी इंद्रलोक से अपने घर आ रहे थे, जब पंजाबी बाग मादीपुर फ्लाइओवर के पास शाम हमलावरों ने उनकी कार को रुकवाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। हमले में सलीम के भाई रईस तो बच गए थे,लेकिन सलीम की मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला कि सलीम के परिवार की मीट कारोबार से जुड़े किसी शख्स से रंजिश चल रही थी। बाद में खुलासा हुआ कि आरिफ ने हमला तो रईस पर किया था, लेकिन गोली उसके भाई सलीम को जा लगी थी, जो कार चला रहा था।
विज्ञापन