{"_id":"5b925105867a557fe732acc0","slug":"delhi-police-arrested-two-terrorists-near-red-fort","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकी, लाल किले के पास से स्पेशल सेल की टीम ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकी, लाल किले के पास से स्पेशल सेल की टीम ने किए गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
terrorists
- फोटो : ani
देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम हो गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इनमें से एक का नाम परवेज और दूसरे का जमशेद है। ये दोनों आईएसजेके के आतंकवादी हैं। इन्हें दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा 5 दिन की पुलिस रिमांड के पर लिया गया है।
स्पेशल सेल के डीसीपी ने बताया कि कल रात 2 आतंकवादियों को लाल किले के पास जामा मस्जिद बस स्टॉप से गिरफ्तार किया है। पिस्टल, 10 कारतूस और 4 मोबाइल फोन आतंकियों के पास से बरामद किए गए हैं।

Special Cell of Delhi police arrested two terrorists near Red Fort today. More details awaited.
— ANI (@ANI) September 7, 2018
Trending Videos
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल
- फोटो : ani
बताया जा रहा है कि उनके पास से मिले हथियार यूपी से मंगवाए थे। ये दोनों कश्मीर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन हथियारों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जाना था।
इससे पहले जून 2018 में यूसुफ नाम के एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। वह लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था। वह सऊदी अरब में रह रहे कुछ लोगों के संपर्क में था।
इससे पहले जून 2018 में यूसुफ नाम के एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। वह लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था। वह सऊदी अरब में रह रहे कुछ लोगों के संपर्क में था।