{"_id":"630c231eb880ae5d174f2f12","slug":"delhi-police-arrested-the-fraudsters-who-cheated-on-the-pretext-of-getting-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते थे ठगी, दिल्ली पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते थे ठगी, दिल्ली पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Mon, 29 Aug 2022 07:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:53 AM IST
सार
आरोपी छह माह में 100 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। वह बेरोजगारों से रजिस्ट्रेशन फीस, इंटरव्यू फीस आदि के बहाने रकम ऐंठते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले महिला समेत तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल, लैपटॉप और एटीएम कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी छह माह में 100 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। वह बेरोजगारों से रजिस्ट्रेशन फीस, इंटरव्यू फीस आदि के बहाने रकम ऐंठते थे। आरोपियों की पहचान सेक्टर 66 नोएडा यूपी निवासी राहुल सिंह, सेक्टर आठ नोएडा निवासी संध्या और न्यू अशोक नगर निवासी रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अशोक विहार निवासी दीपशिखा नाम की एक महिला ने साइबर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने खुद को क्विकर डॉट कॉम पर वर्क फ्रॉम होम नौकरी के लिए रजिस्टर किया था। 18 जून को उसके पास कॉल आया। फोनकर्ता ने बताया कि उसका बॉयोडाटा नौकरी के लिए चुना गया है। उसने पीड़िता से वाट्सएप पर बातचीत की और ढाई हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मांगी। 19 जून को उससे इंटरव्यू के नाम पर 4500 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद पंद्रह हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
ऐसे करते थे ठगी
तीनों आरोपी कॉल सेंटर में काम कर चुके हैं अत: उनके पास डाटा था। फरीदाबाद पुलिस ने नवंबर, 2021 में इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया था। इन आरोपियों को उस समय गिरफ्तार नहीं किया गया था। ये लोगों के ई-मेल आईडी में पीड़ित का मोबाइल नंबर पासवर्ड डालते थे। जिसने अपना पासवर्ड मोबाइल नंबर रखा होता था, उसकी ई-मेल आईडी खुल जाती थी। इसके बाद आरोपी गूगल फोटो में जाकर पीड़ित के क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले लेते थे। इस डिटेल से शॉपिंग या फिर कूपन खरीद लेते थे।